पूर्वांचल विश्वविद्यालय में योग महोत्सव का हुआ आयोजन
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_66.html?m=0
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के ओपन थिएटर में शनिवार
की शाम को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर दो दिवसीय योग महोत्सव
का आयोजन हुआ. महोत्सव में पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही साथ
योग के विविध आयामों पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि
प्रसिद्ध योगाचार्य सुरेन्द्र योगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की
शुरुआत की। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। आज
जनमानस योग से निरोग हो रहा है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि
जन-जन को योग से जोड़ें। योग गुरु जय सिंह गहलोत ने प्राणायाम की शक्ति
विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि प्राणायाम करने वालों का शरीर
अन्दर और बाहर से शुद्ध होना चाहिए। प्राणायाम बहुत सारे रोगों से मुक्ति
दिलाने में बड़ी भूमिका अदा करता है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. देवराज
ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
विशिष्ट अतिथि श्री अचल
हरिमूर्ति ने योग द्वारा नशामुक्ति विषय पर अपनी बात रखी। बाल कलाकार
अक्षिता पुरोहित, पीहू पाल, अपूर्वा ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वैभव
बिन्दुसार ने ऐ मेरे वतन के लोगो..., शौर्य पाल ने आओ बच्चों तूम्हे दिखाये
गीत प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। स्वागत गीत शास्वत मिश्र एवं
सरस्वती वंदना शुभ्रामल द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन संजय श्रीवास्तव
एवं आभार डा. मनोज मिश्र ने व्यक्त किया।
अतिथि का
स्वागत डा. विक्रम देव द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. एच.सी. पुरोहित,
डा. अविनाश पार्थिडकर, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. शैलेष प्रजापति, डा.
इन्द्रेश, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, एम.एम. भट्ट, सुशील प्रजापति, डा.
विद्युत मल्ल समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं
उपस्थित रहे।
