भदोही के दो मासूमों की कैनाल में डूबने से मौत
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_931.html?m=0
भदोही । भदोही जिले में नहर में
डूबने से मौत हो गयी । यह घटना सुबह तकरीब 11 बजे की औराई थाना क्षेत्र
के सेउर गाँव की है । जहाँ दोनों मासूम अपने साथियों संग स्नान को गए थे ।
गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी । मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का
पंचायतनामा कर परिजनों को सौंप दिया ।
औराई थाना क्षेत्र के सेउर गाँव निवासी सुरेन्द्र का बेटा शुभम (7) और जितेंद्र का पुत्र आर्यन (8) गाँव के बच्चों के साथ परिजनों की गैर जानकारी में गाँव से गुजर रही नहर में नहाने चले गए । दोनों तैरना नहीँ जानते थे । साथियों को नहर में तैरता देख दोनों गहरे पानी में उतर गए । जिसके चलते दोनों नहर में डूबने लगे । साथ गए बच्चों ने उन्हे बचाने की कोशिश की । लेकिन दोनों डूब गए । बाद में घटना की सूचना पाते है परिजन पहुँच कर मासूमों कौ निकाला लेकिन तब तक काफी विलम्ब हो चुका थी । नहर से निकलने के बाद दोनों की मौत हो चुकी थी । पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बजाय परिजनों को सौंप दिया ।