उप्र : हमार भदोही की पहल , जाम के झाम से मुक्त होगा शहर - ए -कालीन

  भदोही । हमार भदोही और एकमा की पहल पर शहर - ए - कालीन यानी भदोही को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एसपी डॉ0 अरविन्द भूषण पाण्डेय ने सख्त कदम उठाया है । इससे भदोही शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी । यह एक अच्छी पहल मानी जा रहीं है । इससे जाम के झाम से निजात मिलेगी ।
>> एसपी ने पकरी रेलवे फाटक और रेवरा परसपुर  रेलवे फाटक पर होने वाले जाम को लेकर  तत्काल जाम से निजात दिलाने के निर्देश दिया है ।
>> पकरी  और रेवड़ा रेलवे फाटक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होगी जिसमें चार यातायात आरक्षी और चार  होमगार्ड के जवान व साथ में यातायात प्रभारी भी होगें ,जो यातायात नियम का उल्लंघन करनें वालों का चालान भी करेगें ।इसके अलावा फाटक पर सीसी टीवी कैमरा भी लगाया जायेगा।  यातायात नियम तोड़ने वालों को चिन्हित किया जायेगा ।सुबह समय 08.00 बजे से समय रात 08.00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश भदोही कस्बे में वर्जित रहेगा। फाटक पर दोनों तरफ डिवाइडर भी लगाया जायेगा।लोगों को जाम से निजात के लिए हेल्प लाइन नं0-9454417370 भी जारी किया गया है । जाम में फँसे लोग  100 नम्बर या फ़िर यातायात प्रभारी के सीयूजी मोबाइल 9451611237
>> भी पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

Related

news 2815736154981252540

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item