भदोही में देशी शराब की दुकान से 45 पेटी शराब की चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/07/45.html?m=0
भदोही । 14 जुलाई । जिले के कोइरौना थाना से चंद कदम दूर
पेट्रोल पंप के दक्षिण तरफ सरकारी देशी शराब की दुकान के दरवाजे का ताला
काटकर रात में चोरों ने 45 पेटी शराब चुरा लिया l चोरी हुए शराब की कीमत
लगभग डेढ़ लाख रूपए बतायी जा रहीं है । बताते चलें की 13 जुलाई को
सीतामढ़ी का पौराणिक रामायण मेला था मेले की सुरक्षा में जिले ही नहीं वरन
पड़ोसी जिले से भी पुलिस बल बुलाया गया था और पुलिस वाले अपनी ड्यूटी करके
देर रात तक आते जाते रहे उसी रात थाने से चंद कदम की दूरी पर इतनी बड़ी
चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है l दुकान का सेल्स मैन राजेन्द्र
रात 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था, सुबह घटना की जानकारी दुकान
मालिक कृष्ण चंद दूबे को हुई तो कोइरौना पुलिस को सूचित किया l

