भदोही : पुलिस उपनिरीक्षक फ़रमान कावरियो की सुरक्षा और यातायात हो बेहतर प्रबंध

भदोही ।  जिले से पूरे सावन माह तक राष्ट्रीय राजमार्ग से कावरियां भक्तों का रेला गुजरता है । शिव भक्त प्रयाग से जल भर कर वाराणसी पहुँच बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं । निर्विघ्न जलाभिषेक यात्रा सम्पन्न करने के लिए आज डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक डां0 अरविन्द भूषण पाण्डेय द्वारा जी0टी0 रोड का निरीक्षण किया गया । डीआईजी ने पुलिस अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान कावरियो को किसी भी प्रकार कि दिक्कत नहीँ होनी चाहिए ।
  बोले भक्तों की भीड़ गंगाजल लेकर जी0टी0 रोड से होकर गुजरती है इसका पूरा ख़याल रखा जाना चाहिए । कावरियो को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीँ होनी चाहिए । उप महांनिरीक्षक ने कहा कि  यातायात व्यवस्था व कांवरियों का आवागमन प्रभावित नही होना चाहिए । यातायात पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए । पर्याप्त जवानों की ड्यूटी लगाई जाए और जी0टी रोड के पास पड़ने वाले गांवों के पुलिस के सहयोगी व्यक्तियों के नाम व मोबाइल नोट किए जाएं ।

Related

news 1756882324057113061

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item