सातवें आयोग की रिपोर्ट को संशोधित किया जाय : अरविन्द कुमार शुक्ल
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_230.html?m=0
जौनपुर। कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की जनपद शाखा के तत्वावधान में समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता को लेकर गुरूवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार शुक्ल ने कहा कि सातवें आयोग की रिपोर्ट को संशोधित किया जाय। पुरानी पेशन व्यवस्था लागू की जाय तथा वर्ष 2005 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों का राष्ट्रीय पेशन स्कीम मुक्त किया जाय। केन्द्र सरकार की दर पर किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, संतान शिक्षा व्यवस्था तथा अन्य भत्ते स्वीकृत किया जाय। उन्होने कहा कि स्थायी प्रकृति नियुक्त संविदा,तदर्थ मानदेय, दैनिक वेतन तथा कार्य प्रभारित रूप से नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्त किया जाय। अन्य वक्ताओं ने कार्य एवं दायित्व की समानताओं को दृष्टिगत रखते हुए सचिवालयेत्तर कार्यालयों में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को सचिवालय के समक्ष वेतन स्वीकृत किया जाय। उन्होने कहा कि चतुर्थ श्रेणी पदों पर तत्काल नियमित नियुक्ति की जाय। इस अवसर पर संतोष सिंह, अरविन्द शुक्ला, मोहम्मद असलम, श्री वीरेन्द्र सिंह, रवि यादव, कामरेड कल्लू , लक्ष्मीकांत सिंह ,सुनील यादव ,एचके सिंह, कीर्ति सिंह, संजय मिश्रा, अमिता सिंह सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन रामदुलार यादव ने किया।

