दो साल में पूरा होगा सड़कों का चौड़ीकरण
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_258.html?m=0
जौनपुर । लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इसके तहत पालिटेक्निक चैराहे से अंबेडकरनगर बार्डर तक सड़क कुल दस मीटर चौड़ी हो रही है। इस बीच पड़ने वाली सकरी बाजारों के मार्गों का भी चौड़ीकरण हो रहा है। जिससे आम जनता को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी। इसके लिए शाहगंज बेलवाई के पास से मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग की कुल लंबाई 49 किमी. है। इसका चैड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाना है। यह कार्य 140 करोड़ की लागत से किया जाना है। पूरा मार्ग दस मीटर चैड़ा होने से लोगों को काफी हद तक जाम से मुक्ति मिल जाएगी। खासतौर पर बाजारों में लगने वाले जाम से। जहां लोगों का घंटों समय जाम में बर्बाद होता रहता है। अगर इसकी चैड़ाई पर ध्यान दिया जाए तो कलान 3.7 मीटर, खैरूद्दीनपुर 5.35 मीटर, शाहगंज, खेतासराय, सरायख्वाजा, गुरैनी, कोईरीडीहा, कुत्तूपुर तिराहा, कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज, रूहट्टा व पॉलिटेक्निक की सड़क सात मीटर चैड़ी है। जिसे अब दस मीटर चैड़ा किया जायेगा। जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण प्रांतीय खंड है। इसका टेंडर कराकर काम शुरू करा दिया गया है। काम नोएडा के एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत ने बताया कि लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। 49 किमी. मार्ग का चैड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाना है। यह 140 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। पूरा मार्ग दस मीटर चैड़ा होगा और इसके बीच में पड़ने वाली बाजारें भी शामिल हैं।

