तूल पकड़ रहा शिक्षकों का उत्पीड़न

जौनपुर । डा0 रिजवी लर्नर्स के प्रबन्धक की शिक्षकों के साथ उत्पीड़न कर अकारण 05 शिक्षको को नोटिस पकड़ा दिया गया तथा बाद में ंअपने स्वजातिय दो शिक्षक को सेवा ने रख लिया लेकिन तीन शिक्षक कीर्ति सिंह, अनिल शुक्ला, संजय मिश्रा को गत 28 जून से उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया गया ओर रजिस्टर को ताला बन्द कर रख दिया है । इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। उक्त शिक्षक जब हक की बात कर रहे है तो उनपर फर्जी आरोप लगा कर प्रबन्धकों की यूनियन बाजी की धौंस दी जा रही  है । शिक्षकों का कहना है कि यह विद्यालय की मनमानी है। अब शिक्षक अपने हक के लिए संघर्ष करने पर मजबूर हो गये हैं और विधिक तरीके से पीड़ित शिक्षकों की लड़ाई को प्रबन्धक संघ गलत हवा देने की कोशिश कर रहा है । जो न्यायोचित नही है । कालेज के प्रबंधक के बिषय मे जानकारी मिली है कि वह कर्मचारियों से खास कर शिक्षक से अपने जूठे बर्तन तक उठवाने का काम कराया जाता है जो निन्दनीय है । उक्त विद्यालय के उत्पीड़न के शिकार शिक्षक जिला प्रशासन को अपनी पीड़ा बताते हुए न्याय की मांग किया है । प्रशासन ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है । चर्चा की बात यह है कि जब अपने स्वजातीय शिक्षकों  को वापस शिक्षण कार्य पर ऱख लिया तो शेष बचे तीन शिक्षकांे का उत्पीड़न क्यो किया जा रहा हैं। जबकि एक ही आरोप सभी पांचो शिक्षको पर लगाया गया था । तीनो शिक्षको की इस लड़ाई मे माध्यमिक शिक्षक संघ सहित जिले के प्रबुद्ध जन तमाम लोग आगे आ रहे है । ताकि इन्हे न्याय मिल सके ।

Related

news 2507612494682512706

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item