बाइक से गिरकर दलित महिला की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_417.html?m=0
भदोही । जिले के सुरियावा
नगर में बाइक से गिरकर एक दलित महिला की मौत हो गयी । घटना सुरियावा रेलवे
स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास भदोही - दुर्गागंज मार्ग पर दोपहर एक बजे के
करीब हुई । घायल महिला को एम्बुलेंस के जरिए लोकल सीएचसी सुरियावा ले जाया
गया । जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि सुरियावा थाने के हरीपुर गाँव की दलित
बस्ती निवासी नन्दलाल गौतम उर्फ नंदू की पत्नी शीतल देई (45) पड़ोस की
शिवशक्ति देवी (70) पत्नी मोतीचंद को लेकर भदोही के एक निजी अस्पताल में
इलाज के लिए गयी थी । बीमार महिला का पति काफी पहले मर चुका है । वृद्ध
महिला बीमार चल रहीं थी उसका इलाज भदोही से हो रहा था । बाइक गाँव के पूर्व
ग्राम प्रधान मुन्नर गौतम का बेटा राम कुमार चला रहा था । तीनों लोग भदोही
से दवा लेकर वापस लौट रहे थे । सुरियावा पहुँचने के बाद बाइक पर सवार लोग
बीमार महिला का चश्मा लेने बाईपास की तरफ़ चले गए । वहाँ से वापस लौट रहे
थे । बाइक जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुँची उसी दौरान वह सड़क पर बने
ब्रेकर पर उछल गयी । इसके बाद बाइक पर बीमार महिला को पकड़ने वाली महिला
शीतल देई (45) गिर पड़ी ।सिर में अधिक छोट लगने से महिला कोमा में चली गयी
थी । मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर महिला को सुरियावा सीएचसी में भर्ती
कराया गया । जहाँ डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया । महिला का पति
मुम्बई रहता है । उसकी यह दूसरी शादी थी । पहली पत्नी की मौत होने पर दूसरी
शादी किया था ।

