भदोही : फरियादियो की शिकायतों को लम्बित रखने वाले होंगे दंडित: डीएम

  भदोही।  दूर-दराज ग्रामीण अंचलो से आये हुए फरियादियों के शिकायतों को प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। शिकायतो का निस्तारण समय से न कर पेन्डिग रखने वाले अधिकारियों को दण्डित किया जायेगा।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने ज्ञानपुर में आयोजित तहसील दिवस  के अवसर पर सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी गण अपने-अपने विभागो के फरियादियो के शिकायतो को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। यह भी कहे कि पूर्व में दिये गये निर्देश के क्रम में ऐसे विभागो के अधिकारीगण जिनके यहॉ तहसील दिवस के विगत माह के लम्बित प्रकरण हो उसे तत्काल निस्तारण कराये अन्यथा गम्भीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। उन्होने कहा कि शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता में तहसील दिवस आयोजित होते है, ऐसी स्थिति में आने वाले फरियादियो के शिकायतो का प्रत्येक दशा में समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अंचलो के भूमि संबन्धी विवादो में स्थलीय जॉच करने के बाद ही निस्तारण कराये जाय, अन्यथा इस कार्य में लापरवाही/शिथिलता बरती गई तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल दण्डित किये जायेगें। आज ज्ञानपुर के तहसील दिवस के अवसर पर जनपद के दूर-दराज ग्रामीण अंचलो से आये कुल 73 फरियादियो ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें 2 शिकायतो को तत्काल मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष प्रकरणो के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अरबिन्द भूषण पाण्डेय, एस.डी.एम., सी.एम.ओ. डा.डी.के. सोनकर , डी.एस.ओ संजय पाण्डेय, बी.एस.ए., डी.पी.आर.ओ. राम आसरे दूबे, व अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 5723528647480525112

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item