हमले में वृद्ध मरणासन्न
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_442.html?m=0
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव में हैण्डपंप स पानी लेने के विवाद को लेकर एक वृद्ध पर हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया गया। स्वास्थ्य केन्द्र से उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी 65 वर्षीय लालचन्द कन्नौजिया हैण्डपंप से पानी लेने गया था जहां पट्टीदारों ने उसे मना किया और विवाद बढ़ने पर उसपर लाठी से कई बार कर दिया। सिर में गंभीर चोटे आने से वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया।
