कैडेटों का तीन दिवसीय योग शिविर शुरू
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_921.html?m=0
जौनपुर। आन्तरिक तथा वाह्य जिम्मेदारियों को बहुत ही खूबसूरत ढंग से निर्वहन करने वाले सैनिकों का जीवन विविध जटिलताओं भरा चुनौतीपूर्ण कैरियर होता है जिसमे पग-पग पर परिक्षायें सुनिश्चित होती है और ऐसी परिस्थितियों में भारत की प्राचीनतम विद्या योग ही एक ऐसा अनुपम उपहार है जिसके नियमित और निरन्तर अभ्यास से एक सैनिक किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में अपने स्वास्थ्य के साथ साथ मनःस्थिति को सकारात्मक दिशा में बनाये रह सकता है। ये बातें पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में टीडीपीजी कालेज में एनसीसी कैडेटो के लिए आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण के शुभारंभ करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल परमजीत सिंह ने कही।योग के क्रियात्मक एवं सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति व योग विस्तारक संतोष योगी के द्वारा कराया जा रहा है।योग के क्रियात्मक अभ्यासों के क्रम में कैडेटो को योगिंग-जागिंग,सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, मर्कटासन व मण्डूक आसनों सहित भस्त्रिका, कपालभाति, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलिक्रिया,भ्रामरी तथा उद्गगीथ प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए ध्यान क्रिया को बताया गया। इस मौके पर सूबेदार मेजर जिले सिंह, निर्मल कुमार, विनोद मिश्रा, प्रमोद कुमार, एलबी थापा सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

