शीघ्र ही चालू कर दिया जायेगा मेडिकल कालेज : पारस नाथ

 जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज जिले के कैविनेट मंत्री पारस नाथ यादव ने राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभि0 आर के सिंह से जानकारी प्राप्त किया। राजकीय निर्माण निगम के लिए 554 करोड़ रूपये स्वीकृति हुआ जिसमें 106 करोड़ रू0 अवमुक्त हो चुका है। सहायक अभि0 आर के सिंह ने बताया कि 54 करोड़ के सापेक्ष 24 करोड रूपया कार्यदायी संस्था को दिया जा चुका है। निर्धारित मानक के अनुसार मुख्य अस्पताल भवन, प्रशासनिक भवन आदि का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा।   श्री यादव ने बताया कि अक्टूबर 2016 तक मेडिकल कालेज से इलाज, दवा आदि का कार्य शुरू किया जायेगा, उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की बजट की कमी नही आने दी जायेगी। मेडिकल कालेज के निर्माण में पुरानी कताई मील की आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए अधि0अभि0 राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ के साथ 28 जुलाई को लोनिवि डाक बंगले में बैठक बुलाई गयी है। इस अवसर पर तहसीलदार सदर के एन तिवारी को जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी द्वारा शासन को प्रेषित पत्र आदि की छायाप्रति के साथ बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि समाजवादियों के कथनी करनी में कोई अन्तर नही आता है। जनहित के कार्यो में यह कार्य शुरू कर दिया गया है शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले में मेडिकल कालेज वरदान साबित होगा। 

Related

news 3512456476971678759

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item