Page

Pages

मंगलवार, 12 जुलाई 2016

ट्रक की चपेट से साइकिल सवार की मौत

जौनपुर । जिले के लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र में मंगलवार को बालू लदी ट्रक धक्के से साइकिल सवार विद्यालय संचालक की कुचलकर मौत हो गयी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मछरहट्टा मोहल्ला निवासी एवं एक विद्यालय के संचालक 48 वर्षीय विवेक मिश्रा साइकिल से चौकियां की तरफ जा रहे थे कि लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र के चैकियां तिराहा के पहले ट्रक की चपेट में आ गये जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई । घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया । पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ट्रक को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें