जीवन की प्रथम गुरू होती है मां

जौनपुर । गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर पतंजलि योग समित के तत्वाधान मे योग पीठ स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मे योगी जनो द्वारा गुरू के सम्मान मे समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर गुरू की महिमा पर वक्ताओ ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जीवन की पहली गुरू मां होती है गुरू तो ईश्वर से भी बड़ा स्थान रखता है क्योकि गुरू ही ईश्वर के बिषय मे ज्ञान कराता है । गुरू ही शिक्षित कर जीवन मे प्रकाश  करता है द्य इस तरह गुरू का दर्जा ईश्वर से बड़ा है द्य गुरू को शत शत नमन है । वक्ताओं मे मुख्य रूप से डा० वीडी शर्मा ,  पत्रकार कपिल देव मौर्य , डा० आरएस विश्वकर्मा , शशिभूषण आदि ने गुरू की महिमा पर ब्याख्यान दिया द्य कार्यक्रम मे एबीएसए चन्द्रशेखर यादव महेन्द्र मौर्य योगी हेमन्त यादव योगी ध्रुवराज राजेश,  डा० केबी यादव ,लोक नाथ, चन्द्रसेन यादव, प्रशान्त कुमार आदि तमाम योगी जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का  संचालन प्रान्तीय सह योग प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने किया और कार्यक्रम मे भाग लेने वाले योगी जनो के प्रति आभार ज्ञापित किया ।

Related

news 952755492288575210

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item