सड़क खस्ताहाली से चलना मुहाल

जौनपुर। शाहगंज कस्बे के ऐतेहासिक मुहल्ला अलीगंज शाहपंजा रोड खस्ताहाल टूट फ़ूट कर अपनी दुर्दशा की कहानी बयान करती है । जिसका कही कही अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है मगर इस समस्या को कोई  सुनने और देखने को तैयार नहीं है।  ज़िम्मेदार तो आँखे मूंदे पड़े हैं । जब उस सड़क पर छोटे छोटे बच्चे राहगीर और मुहल्ले वासी दुर्घटनाओं के शिकार होते है । तो लोग कहते हैं कि शासद ज़िम्मेदार लोगों को मोतिया बिंद हो गया है । जिन्हे घायलों की पीड़ा दिखाई या सुनाई नही देती है। ज्ञात हो की शाहपंजा रोड वार्ड नंबर 15 एवं 16 जहां पर शाहबाबा का मज़ार है जहां हर गुरुवार को दूर दराज़ अज़ामघड़ सुल्तानपुर अकबरपुर फैज़ाबाद एवं अन्य ज़िलों से जायरीन आते हैं।उसी सड़क का चूड़ी मुहल्ले से शाहपंजा तक सड़क   जर्जर हो चुकी है।ये सड़क सम्पर्क मार्ग दीदार गंज आज़मग़ढ को जोड़ती है । उसकी ऐसी दुर्दशा । इस को बने हुए लगभग 10 वर्ष हो गये तब से दोबारा किसी भी जनप्रतिनिधि की नज़रें इनायत नही हुई । जिससे मुहल्ले वासियों में आक्रोश व्याप्त है जो कब शोला बन कर फूट पड़े कुछ कहा नहीं जा सकता।’

Related

news 6559081096491987005

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item