लायन्स क्लब किया वृक्षारोपण

जौनपुर। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के क्रम में सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के परिप्रेक्ष में लायन्स क्लब ने भी शताब्दी वर्ष में लायन्स सदस्यों द्वारा क्लीन जौनपुर, ग्रीन जौनपुर की शपथ ली गयी। इस दौरान संस्थाध्यक्ष लायन अजय आनन्द ने कहा कि लायन्स क्लब शताब्दी वर्ष के चलते इस पूरे वर्ष संस्था द्वारा जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थानों, सड़क के किनारे एवं खाली पड़े पार्कों में वृक्षारोपड़ करते हुए जिलाधिकारी एवं सरकार के प्रयासों में सहयोग करते हुए जिले को साफ, स्वच्छ एवं हरित जौनपुर बनाने में पूर्ण सहयोग करेगा। इसके पूर्व सिटी स्टेशन स्थित रामाश्रम कालोनी स्थित पार्क में क्लब के सदस्यों ने साफ-सफाई कराकर 25 छायादार पौधा लगाया। इस मौके पर ला. संजय श्रीवास्तव, ला. सुरेश चन्द्र गुप्ता, ला. अमित पाण्डेय, ला. संदीप गुप्ता, ला. एस अग्रहरि, ला. डा. एमएम वर्मा, ला. एनके सिन्हा, ला. मो. मुस्तफा, ला. शकील अहमद, आनन्द मोहन श्रीवास्तव सहित स्थानीय लोगों का भी सहयोग सराहनीय रहा।

Related

news 1291357730223691803

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item