तलाब में नहा रही तीन किशोरियों की डूबने से मौत
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_275.html?m=0
जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के विशुनपुर जमुहर गांव में तालाब में नहा रही तीन नाबालिक लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। ये तीनो किशोरी खेत में धान लगाने के बाद तालाब में स्नान करने गई थी। मौत की खबर मिलते ही पुरे गांव में कोहराम मच गया है और इलाके में मातम पसर गया है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालो में ज्योति 14 वर्ष, साधना 15 वर्ष, गुडिया 13 वर्ष शामिल है।
