भदोही : डीएम ने गंगा कटान से प्रभावित छछुआ गाँव का किया दौरा , एसडीएम को दिया निर्देश
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_829.html?m=0
भदोही । जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु अपने भ्रमण के दौरान
विकास खण्ड डीघ अन्तर्गत गंगा किनारे ग्राम छछुआ का निरीक्षण किये। सर्तकता
की दृष्टि से उन्होने कहा कि ग्रामीणो के बीच में उन्होने कहा कि गंगा
किनारे मिट्टी कटान को रोकने/बचाव के लिए वैकल्पित व्यवस्था करने के लिए
एस0डी0एम0 को निर्देश दिया, यह भी कहे कि गंगा के किनारे हो रहे मिट्टी
कटान पर बराबर निगरानी रखी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा के किनारे
मिट्टी कटान को रोकने के लिए वैकल्पित व्यवस्था कराके अधिक से अधिक किसानो
के जमीन/भूमि को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर ग्रामीणो ने
ग्रामसभा के कोटेदार की शिकायत जम के की खाद्यान्न का वितरण नही हो रहा है,
इसमें धांधली बरती जा रही है। इस बात का संज्ञान आते ही जिलाधिकारी ने इस
प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित कोटेदार के विरूद्ध एफ0आई0आर0
दर्ज कर जॉच कराई जाय। यह भी कहे कि ग्रामीणो की यदि किसी भी प्रकार की
समस्या सरकारी विभागो से होगी। तो ऐसे विभागो के अधिकारियों को किसी भी
कीमत पर बक्शा नही जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अरबिन्द भूषण
पाण्डेय, एस0डी0एम0, ओ0एस0डी0 जगदीश कानूगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान एवं
ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

