डर का जहाँ ना हो काम, सत्य जहाँ हो सुबह शाम। है ! उस ताकत का नाम , शिराज ए हिन्द डाट काॅम
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_992.html?m=0
"बङे ही हर्ष एवं गौरव का विषय है हमारे जनपद में संचालित सबसे पहला न्यूज बेबसाइट 'शिराज ए हिन्द डाट कॉम' ने सत्य और निष्ठा के साथ जनपद वासियों के हर समस्या को स्पष्टवादिता से समाज के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसका प्रतिफल स्वर्णिम तीन वर्षों का सफलतम सफर आज पूर्ण किया ।विगत तीन वर्षों में शिराज ए हिन्द डाट काॅम ने पारदर्शिता एवं सत्यता की कसौटी पर स्वयं को खरा साबित किया है।सच्चाई युक्त खबरों को जनता के सामने लाने की 'शिराज ए हिन्द डाट काॅम' की कोशिशों को मेरा सलाम ।
मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इसकी निश्चल, पवित्र अविरलता सतत जारी रहेगी ,इसके स्वछंद सफल संचालक भाई राजेश श्रीवास्तव जी को ढेरों शुभकामनाएँ।
बाबा मैत्रेय बाबा

