एकल विद्यालय अभियान ने 6 जगहों पर लगाया आयुर्वेदिक शिविर

   जौनपुर। एकल विद्यालय अभियान द्वारा जनपद के 6 जगहों पर आरोग्य शिविर का आयोजन हुआ जहां 3 हजार से अधिक लोगों में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। जलालपुर के होरैयापुर एवं केराकत के प्राथमिक पाठशाला मनियरा, खेतासराय के हड़ही, मड़ियाहूं, महराजगंज, बदलापुर में आयोजित शिविर का आयोजन आरोग्य योजना एकल अभियान (नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन एवं विश्व आयुर्वेद परिषद) द्वारा हुआ। होरैयापुर में डा. हरेन्द्र प्रताप अध्यक्ष आरोग्य समिति ने भारत माता व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तो बीएचयू के डा. अजय पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन किया। तत्पश्चात् अभियान प्रमुख सतीश चन्द्र ने परिचय कराया तो डा. अजय ने रोगी स्वस्थ कैसे रहें, पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर धीरेन्द्र प्रजापति, रामजानकी, अखिलेश, कल्पना, डा. अनुज कुमार, डा. कृष्ण कुमार, डा. सौरभ कुमार, पुरूषोत्तम, सत्येन्द्र पाण्डेय, सीमा, ममतावती उपस्थित रहे।

Related

news 9033262800617344205

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item