300 सीट जीतेगी भाजपा: रमापति राम
https://www.shirazehind.com/2016/10/300.html?m=0
जौनपुर । सदर विधान सभा का बूथ सम्मेलन राम किसुन इण्टर कालेज सिद्दीकपुर में जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अध्यक्षता मंे हुई। संचालन जिला महामंत्री गिरीश चन्द यादव आभार नगर विधान सभा प्रभारी विनय सिंहने किया । संगठन वृत्त लोकसभा पालक अशोक श्रीवास्तव ने लिया । मुख्य अथिति पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में बीजेपीकी लहर चल रही है बीजेपी 300 सीट जीतेगी और भरी बहुमत से सरकार बनेगी । उन्होंने कहा की आजसे ही सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथो पर लग जाय और चुनाव जीतने की रणनीत बनाये और हर बूथ पर 200 नये मतदाता बनाये और नए लोगो को जोड़े । सपा सरकार में पिता पुत्र चाचा केवल लूट का मॉल रखने के लिए लड़ रहे है । जनता के विकास के लिये नहीं लड़ रहे है। बसपा तो लूट के लिये मशहूर है जनता सब जानती है । विधान सभा चुनाव में इन्हें सबक सिख्येगी उन्होंने चुनाव जितने के टिप्स भी कार्यकर्ताओ को दिया । जिला महामंत्री संदीप तिवारी पुष्पराज सिंह , जिला मन्त्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया , मनोज दुबे नगर मंडल प्रभारी राम सिंह मौर्या करंजा मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू गभीरन मंडल प्रभारी डॉ रामसूरत बिंद खेतासराय मंडल अध्यक्ष अजय सिंह प्रधान करंजाकला मंडल अध्यक्ष रवींद्र मिश्र गभीरन मंडल अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह नगर महामंत्री अमित श्रीवास्तव नन्दलाल यादव सहित सभी सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष मौजूद थे। जौनपुर से सिद्दिकपुर जाते समय डॉ रमापति राम त्रिपाठी व जिला अध्यक्ष सुशील उपाघ्याय ने माँ शीतला चौकिया धाम में विधवत पूजन किया और माँ के चरणों में मत्था टेका। चौकिया पहंुचने पे बीजेपी नेता बच्चा भैया के नेतृव में गाजा बाजा के साथ जोरदार स्वागत किया स्वागत करने वालो में काशी पंडित दिनेश गिरी घिस माली राजकुमार गुप्ता आशीष माली पप्पू पंडित दिलीप महेन्द्र गुप्ता रामकृष्ण बिंद बाबा आदि मौजूद थे।

