मारपीट में महिला सहित आठ घायल

जौनपुर। जिले के पंवारा थानान्तर्गत कुड़ुरिया ग्राम मे गुरूवार को बिवादित आबादी की आराजी को लेकर दो पक्षो मे हुई जमकर मारपीट मे महिला समेत आठ लोग घायल हो गये । बताते हैं कि ग्राम समाज की आराजी पर कब्जा करने हेतु रामबली पटेल व कैलाश नाथ पटेल की निगाहे लगी रही । उसी आराजी पर उपली पाथने को लेकर दोनों पक्षों मे ंमारपीट हो गयी । जिसमे एक पक्ष के 40 वर्षीय राम बली पटेल ,32 वर्षीय अनिल पटेल ,30 वर्षीया शारदा देबी व दूसरे पक्ष के 47 वर्षीय कैलाश नाथ पटेल ,45 वर्षीया राज कुमारी ,35 वर्षीय पवन पटेल व 18 वर्षीय सूरज पटेल घायल हो गये । घायलों को पीएचसी पर भर्ती कराया गया ।घटना की सूचना पर पहुची पुलिस  ने एक पक्ष के राम बली पटेल ,अनिल पटेल व रमाकान्त तथा दूसरे पक्ष से कैलाश नाथ पटेल ,सूरज पटेल व अमर नाथ के बिरूद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया ।

Related

news 64187627503788740

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item