फर्जी वर्दीधारी पांच भेज गये जेल
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_156.html?m=0
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज के भरत मिलाप के रात नीली बत्ती लगी जैलो मे पकड़े गये पुलिस की वर्दी मे पांचों युवकों का पुलिस ने गुरूवार को चालान कर जेल भेज दिया। दरअसल तीन दिन पहले आलमगंज बाजार के भरत मिलाप में नीली बत्ती लगी जाइलो गाड़ी मेले मे कई चक्कर लगा रही थी ,उसमें बैठे पांचों युवक पुलिस वर्दी मे थे आम जनता यही समझ रही थी कि हो सकता है कि एसटीएफ वालों की गाड़ी हो क्यों कि दो दिन पहले ही रामपुर थाना क्षेत्र के दूबे पुर से पांच सुपारी किलर पकड़े गये थे लेकिन आलमगंज बाजार मे रूकना इन फर्जी वर्दी धारियों को मंहगा पड़ गया। पकड़े गये युवकों का सरगना अनिल कुमार उर्फ सुरेन्र्द गौड़ पुत्र कल्लू राम गौड़ निवासी राजापुर थाना बरसठी के अनुसार गैंग का सरगना ज्ञानपुर क्षेत्र की कोई महिला है लेकिन पुलिस की लिखा पढ़ी में उक्त महिला का कोई जिक्र ही नहीं है । प्रत्यक्ष दर्शियो की माने तो यह नीली बत्ती लगी जाइलो पांच दिन पहले भी परियत के भरत मिलाप के रात मे रसूलहा परियत के बीच मे कई चक्कर लगाई और उसमें पुलिस वर्दी मे बैठे लोगों के साथ तीन महिलाएं भी बैठी थी और मेले मे मौजूद बरसठी पुलिस के सामने गाड़ी इधर उधर चक्कर लगाती रही किन्तु पुलिस गाड़ी रोककर असलियत जानने की जहमत उठाना मुनासिब नहीं समझी। अन्य पकड़े गये युवकों मे मानिक चन्द्र पुत्र बेचन राम कन्नौजिया ,राकेश कुमार यादव पुत्र दयाशंकर यादव, राजेश कुमार प्रजापति पुत्रराम छबिले, दिनेश कुमार पुत्र राम सागर कन्नौजिया सभी निवासी कस्तुरीपुर थाना सुरियांवा सरन भदोही के रहने वाले हैं। वाहन मालिक धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया भी कस्तुरीपुर का ही रहने वाला है । पुलिस ने सभी का चालान धारा 419, 420,171के तहत कर जेल भेज दिया।

