कोटेदारों ने प्रदर्शन कर दी चेतावनी

जौनपुर। फेयर प्राइज डीलर एशोसिशन की जिला शाखा ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरूवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरसू सिंह ने कहा कि कोटेदारों को 25 हजार रूपया मानदेय दिया जाय व कमीशन झारखण्ड तथा छत्तीसगढ़ की भांति दिया जाय। उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु विक्रय एवं वितरण अधिनियम 2016 में किसी प्रकार का संशोधन न किया जाय। उन्होने बताया कि वर्ष 2001 से अब तक डोर स्टेप डिलेवरी का भुगतान तत्काल प्रभाव से दिलाया जाय तथा वर्तमान का भी भुगतान हो। बाल पोषाहार का भुगतान कराया जाय। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वसूली की व्यवस्था दे दी गयी है। कोटे की दुकानों पर लगने वाली धारा 3/7 स्थगित कर दिया गया था। बसपा सरकार द्वारा लागू कर दिया गया है। उसे स्थगित किया जाय। वक्ताओं ने मांग किया कि प्रदेश की अधिकांश आज भी गांवों मंे निवास करती है। जहां बिजली की अपपूर्ति कम है। जिले में मिट्टी का तेल का कोटा बढ़ाया जाय। पूर्व की भांति तीन लीटर प्रति कार्ड दिया। निलम्बित दुकानों को बहाल किया जाय। विक्रेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाय। आधार कार्ड लिंक की व्यवस्था व कार्ड वितरण व्यवस्था से दूर किया जाय। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो वे 21 अक्टूबर को उठान नहीं करेगें। जवाहर लाल यादव, महेन्द्र कुमार यादव, पद्माकर उपाध्याय, हरिशंकर शुक्ला, सत्य नारायण राय, नन्द लाल, अवध नरायण, संजय राय, सुनील गुप्ता, राम प्रकाश, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।

Related

BURNING NEWS 7175480577329105943

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item