कमजोर नींव में लगाये जा रहे बिजली खंभे

जौनपुर। शहर की सड़कों के चौड़ीकरण के बाद पुराने जर्जर खंभों के स्थान नये खंभे लगाये जा रहे हैं जिसमें मानकों का उल्लंघ किया जा रहा है। नये खंभों को लगाने में ट्रैक्टर में लगे ड्रिल से गढ़ढा बनाया जा रहा है और पांच मिनट में तैयार गढ्ढों में ट्रैक्टर में लगे प्रेसर मशीन से दबा कर खंभा खड़ा करने के बाद मिट्टी डालकर ठेकेदार चलते बन रहे है। उक्त खंभों को न तरीके से गिट्टी और ईट पत्थर डालकर नींव मजबूत की जा रही है और न ही सीमेण्ट बालू से उसे पोख्ता किया जा रहा है। अब इसी कमजोर नींव वाले खंभों पर तार खीचने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। खंभा लगाते समय जब ठेकेदार से बात किया तो उसने बताया कि खंभों को सड़क और पटरियों के किनारे किया गया है और सड़क का निर्माण होगा तो वे मजबूत हो जायेगे गिरने का खतरा नहीं रहेगा। नागरिकों का कहना है कि खंभो को लगाने में कम खुदाई किया जा रहा है और उसकी नींव को भी कमजोर छोड़ दिया गया है जिससे भविष्य में खंभों को गिरने का खतरा बना हुआ है। विद्युत विभाग प्रति खंभा लगाने के लिए सैकड़ों रूपये अदा करता है लेकिन विभाग के अधिकारी यह देखने की जहमत गवारा नहीं कर रहे है कि उसे लगाया किस मानक के अनुरूप जा रहा है। इससे खतरा होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

Related

news 5597167518777497284

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item