गरीब महिला के घर पर गुण्डों का कब्जा
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_973.html?m=0
जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला की एक गरीब महिला के घर पर गुण्डों ने कब्जा कर लिया है। महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही है। उसका कहना हैकि उसका घर उसे गुण्डों के कब्जे से वापस दिलाया जाय और दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय। पटैला गंव की अंजू पत्नी अशोक कुमार निगम ने बताया है कि उसके पति मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज बीएचयू से हो रहा है। उसका पुत्र विकलांग है। जब वह अपने पति के दवा के लिए वाराणसी गयी थी तो उसके घर पर कब्जा कर ताला बन्द कर लिया गया। पुलिस और प्रशासन को अवगत कराने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की गयी। महिला का आरोप है कि दबंगो ने उसके घर पर अवैध कब्जा किया है। अब वह दर दर की ठोकर खा रही है और यहां वहां सिर छिपा रही है। गुण्डे उसे मारने पीटने तथा उसकी पुत्री को उठाने की धमकी दे रहे है। श्याम लाल दबंग और सत्ता धारी से लाल्लुक रखता है जिससे पुलिस और प्रशासन उसकी मदद कर रहा है और कार्यवाही से बच रहा है। पीड़िता ने मांग किया कि उसका घर खाली कर दिलाया जाय तथा कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाय।

