जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन के पूर्वान्चल प्रभारी विकास पाण्डेय के नेतृत्व मेें शनिवार को कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण की वेबसाइट खोलवाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। विकास पाण्डेय ने कहा कि पूर्वान्चल विश्वविद्यालय से सम्बन्धित डिग्री कालेजों से पांच लाख छात्रों की स्कालरशिप विगत वर्ष रूक गयी थी। इस वर्ष भी विश्वविद्यालय फीस वृद्धि की घोषणा में देरी होने के कारण विश्वविद्यालय से सम्बन्धित कालेजों में छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति का फार्म नहीं भरा जा सका। उन्होने मांग किया कि छात्रवृत्ति आनलाइन करने की तिथि बढ़ाई जाय जिससे अधिक से अधिक छात्र फार्म भर सकें और छात्रवृत्ति का लाभ ले सके। इस अवसर पर अनुज अस्थाना, रानू सिंह, अम्बरीश तिवारी, नीरज, वेद प्रकाश दुबे, शोभित जायसवाल, अरूण दुबे आदि छात्र मौजूद रहे।