पाँच दिवसीय राज योग का समागम

 जौनपुर। मानवीय संवेदनाओं को जागृत कर स्वास्थ्य के साथ-साथ चेतना को उच्चतम स्तर तक ले जानें के लिए रामलीला मैदान शाहगंज में जहाँ रामकथा के माध्यम से शाम को भक्ति योग की अलख कथाकार अखिलेश मणि शाण्डिल्य के द्वारा जलाया जा रहा है तो वहीं राज योग के जरिए अल सुबह-सुबह साधकों को योगाभ्यास कराकर ध्यान योग का प्रशिक्षण प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा दिया जा रहा है।योग के क्रियात्मक अभ्यासों को कराते हुए हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया कि मानव शरीर के भीतर अनेकों ऐसे ऊर्जा के केन्द्र होतें है जिन्हें विभिन्न प्रकार की सुनिश्चित योग साधना करके द्वारा जागृत कर मानवीय चेतना को उच्चतम स्तर तक ले जाया जा सकता।मूलाधार से लेकर सहस्रार चक्र तक के जैविक चक्रो को जागृत करनें के उद्देश्य से साधकों को योगिग-जागिंग, सूर्य नमस्कार, मण्डूक आसन,गोमुख आसन, शशकासनों सहित भस्त्रिका,कपालभाँति,वाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, अग्निसार व नौलिक्रिया सहित ध्यान का विशेष अभ्यास कराया जा रहा है।इस मौके पर जिला प्रभारी कृष्ण मुरारी आर्य,डा आर पी सिंह, डा राजकुमार, डा प्रेमचन्द्र चित्रवंशी,   ओमप्रकाश, मनोज योगी, विरेंद्र योगी, शिवकुमार, राजेश चैबे,दिलीप, ललई यादव,राकेश श्रीवास्तव, रामअवतार गुप्त सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 1731475608628112453

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item