विकास को मुख्य मुद्दा बनायेगी भाजपा

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी विधान सभा चुनाव 2017 फतह करेगी। जिसके चलते विधान सभा स्तर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी के नेतृत्व में बूथ स्तरीय अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक कर मतदाताओं को रिझाने का मूल मंत्र बताया गया। जिससे कार्यकर्ता नये ऊर्जा के साथ मतदाताओं के बीच जाकर पार्टी के उद्देश्यों को बताने का कार्य कर रहे है। उक्त बातें तुलसीराम केवट भाजपा नेता बदलापुर ने समीक्षा बैठक के दौरान शनिवार को कहा। उन्होने कहा कि जनमानस भाजपा को विकल्प के तौर पर देख रही है। जहां सर्व समाज का हित समाहित है। केन्द्र में चल रही मोदी सरकार से आस लगाये जनता प्रदेश के विकास को मुख्य मुद्दा मानकर समर्थन करेगी। जिसके दम पर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश के विकास को ध्यान में रखकर ही जनता अपना मत दे। गैर भाजपा की सरकारे मात्र जनता को ठलने का काम किया है। प्रदेश सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस अपनी मनमानी कर जनता को परेशान कर रही है। कांग्रेस जनता को बरगलाने के लिए नये नये तरीके अपना रही है। जबकि दनके ही कार्यकर्ता अब पार्टी से नाराज होकर भाजपा का दामन थाम रहे है। संगठन पर बल देते हुए उन्होने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। जिनके दम पर विजयश्री हासिल की जा सकती है। मोनू निषाद, दुर्बली बिन्द, दुर्गेश तिवारी, नीरज शर्मा, अजय यादव, संजीव सिंह, विकास सिंह, कमलेश दुबे, रामराज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

news 8630534396986671865

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item