रैली देखने गया युवक घर नहीं लौटा
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_803.html?m=0
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव निवासी एक युवक राजनैतिक रैली गौराबादशाहपुर देखने आया था लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। उसके परिजन प्रत्येक संभावित स्थान पर खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं सूराग नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ठ दर्ज करायी गयी। बताते हैं कि बीते 10 सितम्बर को गौराबादशाहपुर में राहुल का कार्यक्रम था। कुकुहा निवासी 30 वर्षीय सोनू राजभर पुत्र कतवारू राजभर कार्यक्रम देखने गया था। कुछ लोगों ने परिजनांे का बताया कि वह घर की ओर जा रहा था लेकिन कहां चला गया आज तक पता नहीं चला। इस मामले की जानकारी थाने को दिया तो गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश पुलिस कर रही है।

