दबंगों ने बीच-बचाव करने वाले युवक पर तलवार से वार, चार गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_682.html?m=0
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के शुक्रवार की रात में कुछ दबंग युवकों ने एक मामले में बीच-बचाव करने वाले दुकानदार युवक पर तलवार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुॅची पुलिस टीम ने उक्त घटना के आरोपी चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आरोपियों की निशानदेही पर घटना प्रयुक्त तलवार को बरामद किया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार जलालपुर थानाक्षेत्र के ग्राम सादीपुर निवासी बबलू सिंह का जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर निवासी करिया यादव से दो पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करिया यादव की तरफ से सादीपुर एवं राजेपुर के चार युवकों ने तलवार लहराते हुए बबलू सिंह को दौड़ा लिया। बबलू सिंह भागते हुए जब जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर मतुला चौराहे पर पहुॅचे तो उक्त चाराहे के पास चाय-पान की दुकान चलाने वाले दुकानदार जोगेन्दर यादव बीच-बचाव करने लगे। इस पर गुस्सायें युवकों ने बबलू को छोड़ जोगेन्दर पर ही तलवार से वार कर दिया जिससे जोगेन्दर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर जफराबाद मौके पर दल-बल के साथ पहुॅची जफराबाद पुलिस ने घायल जोगेन्दर को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया और उसके आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर घटना की प्रयुक्त तलवार को बरामद कर सभी आरोपियों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।