भदोही में आयोजित कृषि मेले में उमड़ा हुजूम, किसानों को दी गई जानकारी

भदोही।  कृषि विभाग की तरफ से शनिवार को सुरियावां विकाखंड के अभिया में प्रतिशील किसान अनिल सिहं के यहां कृषि मेले का  आयोजन किया गया। मेले में किसानों को वैज्ञानिक और जैविक कृषि की जानकारी दी गइ। कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने तिलहनी और दलहनी फसलों पर अधिक जोर दिया। इस दौरान भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग भी मौजूद थे। उन्होंने सरकार और कृषि विभाग की ओर से किसानों को उपलब्ध कराइ जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विधायक ने किसानों से रसायनिक उवरकों का प्रयोग कम करने और जैविक खेती पर अधिक ध्यान देने की बात बताइ।
सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के लिए कृत संकल्प है। सरकार की तरफ से खेतों को पानी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद-बीज की कोइ कमी नहीं है। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसानों के लिए ढेर सारी योजनाएं चलाइ्र है जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को से कहा कि राजकीय नलकूपों की नालियों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। इसके अलवा जो नलकूप बंद पड़े हैं उसे ठीक कराया जाए। किसानों को समुचित मात्रा में खाद बीच उपलब्ध कराने का निदेष दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। किसान उस पर छूट भी दी जा रही है। विधायक ने इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। मेले में मौजूद कृषि उपनिदेश रामनारायण सिहं ने वैज्ञानिक खेती के साथ देशी तरीकों पर अधिक बल दिया। उन्होंने कहा कि बगैर बीज शोधन के फसलों की बुआइ न करें। उन्हांेन सरसों तेल, हींग और मंट्ठे से भी बीज शोधन का तरीका बताया। यह तरीका उन्होंने मटर, चना और मटर और मसूर के लिए प्रयोग में लाने के लिए कहा। रसायानिक उवरकों का प्रयोग कम करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिक रासायनिक प्रयोग से खेतों में जीवाश्म मर रहे हैं जिससे खेत की उत्पादन क्षमता कम हो रही है। जैविक खाद का अधिक प्रयोग करने पर बल दिया। मिट्टी की जांच खेती के लिए पहली प्राथमिकता बतायी। उन्होंने कहा कि मिट्टी और बैंक खाते जैसी है। इससे अधिक उत्पादन की स्थिति पोषक तत्वों की आवश्यकता है। जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह ने खाद-बीज और उसके रियायती दामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित बीज और खाद कहां उपलब्ध होंगे। इसके अलावा उन्होंने किसानो से कहा कि अगर निधारित मूल्य से कोइ अधिक दाम ले तो इसकी शिकायत सीधे मुझसे करें। कृषि वैज्ञानिक आरके चैधरी ने किसानों को तिलहनी फसलों की बुआइ के बारे में जानकरी दिया। इस मौके प्रतिशील किसान शिवशंकर सिंह और अनिल सिहं ने भी किसानों को अपने अनुभव बांटे। शिवसेवक शुक्ल, अवधनाराण मिश्र, सभाजीत दूबे, रमेश शुक्ल, वीरेंद्र सिंह, सपापति दूबे, आशिक अली, लालचंद सिहं, सुनील सिंह, कमलाकांत दूबे, रविशंकर दूबे, समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे। जबकि कृषि विभाग से दुगा प्रसाद उपपरियोजना निदेशक, समर बहादुर पटेल, रामकुंवर यादव, अजय सिंह, जय शंकर पांडेय, नीरज सिंह, अनुज कुमार मौय मौजूद थे।

Related

news 1501063903548196538

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item