आकांक्षा बनी फ्रेशर ऑफ मॉस कम्यूनिकेशन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा श्रीवास्तव को फ्रेशर ऑफ मॉस कम्यूनिकेशन-2016 चुना गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उन्हें कैरियर बनाने के टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि मार्केट में उतरने से पहले सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि मैं कौन हूं? हर प्रतियोगी परीक्षा में आपको यही सिद्ध करना होगा। इस अवसर पर डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि गुरू और शिष्य के बीच अनुशासन जरूरी है। डॉ. अवध बिहारी सिंह ने कहा पत्रकारिता के विद्यार्थियों को किसी एक चीज की नहीं बल्कि सभी में अपनी जानकारी रखनी होगी। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि गुरू और शिष्य के बीच में एक मजबूत डोर होती है। गुरू का कर्तव्य है कि वह शिष्य की बुराईयों में भी अच्छाईयों को खोजे। आदर्श गुरू वही होता है जो अपने शिष्य का सार्थक मार्गदर्षन करे। डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि अनुषासन के साथ-साथ कक्षा में उपस्थित भी जरूरी है। डॉ. रूश्दा आजमी ने कहा कि आज दहलीज के करीब आये विद्यार्थी दहलीज पार करने वाले विद्यार्थियों से कुछ सीखे। इससे उनके ज्ञान में निखार आयेगा। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके ज्यूरी विभाग के षिक्षक थे। इसके पूर्व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। संचालन छात्रा शायली मौर्या एवं धन्यवाद ज्ञापन धर्मपाल यादव ने किया। इस अवसर पर शुभांशू जायसवाल, गौरव सिंह, एहसान हाषमी, श्रेष्ठा सिंह, सौम्या श्रीवास्तव, संजीव कुमार, कृष्णा यादव, राहुल शुक्ल, अजय यादव, अष्वनी, जूही उपाध्याय, सोनम विष्वकर्मा, समरीन फातिमा, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि रहे।

Related

news 6766381376421560830

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item