शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई सलामी
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_984.html
जौनपुर। स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आज शहीदों की वीरता एवं साहस को याद करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद हुये अधिकारी/कर्मचारीगणों के नाम लेकर उनकी वीरता का स्मर्ण किया गया । जनपद में शहीद हुये स्व0 निरीक्षक रमेश यादव की पत्नी श्रीमती अमृता यादव,स्व0एचसीपी त्रिलोक तिवारी की पत्नी श्रीमती उर्मिला तिवारी, स्व0 आरक्षी मोहन सिंह की पत्नी श्रीमती सुनीता देवी एवं स्व0 आरक्षी नरसिंह यादव की पत्नी श्रीमती गुडिया को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया एवं परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा गया की हर परिस्थितियों में हम शहीद परिवारों के साथ खडे है । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भी फूलमाला अपर्ण कर श्रद्धांजलि दी गयी, तत्पश्चात् परेड द्वारा शोक सलामी दी गयी।
