हारवेस्टर की चपेट में आकर पत्रकार घायल
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_1.html?m=0
गौराबाशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय थानाक्षेत्र के पत्रकार विष्णु दत्त त्रिपाठी खेत में धान की कटाई करवाते समय हारवेस्टर की चपेट में आकर घायल हो गये। उनको गम्भीरावस्था में निजी चिकित्सलय में भर्ती करवाया गया।
उदियावां निवासी विष्णु दत्त त्रिपाठी सोमवार को अपने खेत में हारवेस्टर से धान कटवा रहे थे। असावधानीवश उनका हाथ हारवेस्टर के ब्लेड में चला गया। घटना के फलस्वरूप पत्रकार विष्णु दत्त बुरी तरह से घायल हो गये। खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने उन्हे निजी वाहन से तत्काल कस्बे के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।