परिवारिक विवाद के कारण महिला ने दो मासूम बच्चो के साथ किया आत्मदाह

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र हुसेनाबाद मोहल्ले की सोनकर बस्ती की एक महिला ने आज दोपहर परिवारिक कलह से ऊबकर एक महिला दो मासूम बच्चो के साथ अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। आग से लिपटी महिला को बचाने आया उसका देवर बुरी तरह से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भेजवाया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र हुसेनाबाद मोहल्ले की सोनकर बस्ती के निवासी मुरारी सोनकर की पत्नी से  आज किसी बात को लेकर ससुराल वालो से विवाद हो गया। इस बात से खिन्न होकर उसने आपने दो मासूम बच्चो के साथ बंद कमरे में आग लगा लिया। आग से लिपटी महिला की चीख पुकार सुनकर पूरा इलाका दहल उठा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और दोनों बच्चो को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है बच्चो की हालत खतरे से बाहर है। 

Related

news 8960314694970813831

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item