पहली बार शहीदों के नाम की गई गंगा आरती
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_305.html?m=0
Add caption |
वाराणसी। दीपावली पर्व पर पहली बार दीयों की जगमगाहट से काशी का गंगा घाट रोशन हुआ। गंगा सेवा निधि द्वारा गंगा आरती वीर जवानों के नाम रही। जय जवान जय किसान और शुभ दीपावली दीयों के साथ शहीद जवानों को उनकी वीरता और पराक्रम के लिए नमन किया गया। देश-विदेश से आए हजारों पर्यटको के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना रहा। गंगा सेवा निधि के डायरेक्टर सुशांत मिश्र सचिव हनुमान यादव के मुताबिक, इस बार दीपावली की गंगा की आरती शहीदों के नाम रही हैं। इसमें 7 ब्राह्मणों ने पहले गंगा पूजा किया फिर महा आरती की।