सड़क दुर्घटना में बाइक सवार हुआ घायल
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_419.html?m=0
मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के मधईपुर गांव में बाइक और टाटा मैजिक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
बताते है कि मछलीशहर~मुगराबादशाहपुर मार्ग के कोतवाली के निकट मधईपुर गांव निवासी बसंतु 32 वर्ष मोटर साइकिल से निजी कार्य से मछलीशहर आया हुआ था।वह जैसे ही मछलीशहर कोतवाली के निकट पहुँचा था की पीछे से आ रहे एक टाटा मैजिक ने उसे धक्का मार दिया।जिससे बाइक अनियंत्रित होकर वही सड़क के किनारे बाइक से दूर छिटक कर सड़क पर गिर कर तड़पने लगा।स्थानीय लोगों की सहायता से उसे मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ पर युवक की हालात गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
