जमकर चली लाठियां, आधा दर्जन घायल

 खेतासराय (जौनपुर)। रानीमऊ गांव में बुधवार को सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई।जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये।जिसमें एक युवक गोली से घायल है। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी में उपचार कराया गया।गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।इस दौरान दो वाहनों के शीशे तोड़ दिये गये।मौके पर पहूंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा।स्थिति खराब होते देख मौके पर स्थानीय थाने के अलावा अन्य थानों की पुलिस बुला ली गयी।
उक्त गांव के नसीम और अब्दुल सलीम के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है।वर्चस्व को लेकर कई बार दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है।घटना के एक दिन पहले भी दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर आमने सामने आ गये थे।कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद मामला टल गया था।
आज सुबह एक पक्ष अपने खेत में सरसों काट रहा था।आरोप है कि दूसरा पक्ष लाठी डंडे और असलहे के साथ कई पिकअप जीप से सवार होकर खेत में पहुंचकर हमला बोल दिया।जहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डण्डे चले।मारपीट के दौरान जमकर असलहों से फायरिंग की गयी।।दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहा है।मारपीट में एक पक्ष से अबू तालिब, बब्लू दूसरे पक्ष ताहिर घायल हो गये।गोली से घायल बब्लू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।गोली बब्लू के दाहिने बांह में लगी है।गांव पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में दोबारा ईंट पत्थर चलने लगे।इस दौरान एक पक्ष के दो पिकअप जीप के शीशे तोड़ दिये गये।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र स्वयं थाने की जीप चलाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।मामला गम्भीर देख खुटहन और शाहगंज थाने की पुलिस के अलावा जिले की पुलिस फोर्स बुला ली गयी।एहतियात के तौर पर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 14 लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट, 7 सीएलए समेत घम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related

news 4089394900341204073

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item