नहीं थम पा रही बोर्ड परीक्षा में नकल

जौनपुर। जनपद में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चला रहा है। अधिकारी नकल रोकने में लगे हैं। इसके बावजूद जनपद में नकल माफियों पर पर लगाम नहीं लग पा रही है। जनपद के विद्यालयें में निरीक्षण में भारी मात्रा में नकल सामग्री प्राप्त हो रही है।
जिला प्रशासन द्वारा नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा हर दस विद्यालय पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि सभी अधिकारी मात्र औपचारिकता निभाने का कार्य करते हैं। नकल माफियाओं की व्यूह रचना को भेदने में असफल हो रहे हैं। हालांकि नगरीय क्षेत्रों में प्रशासनिक कड़ाई का असर दिखाई दे रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति यह है कि जितने परीक्षार्थी केंद्रों के अंदर परीक्षा देते हैं उससे अधिक लोग केंद्रों के बाहर अपने लोगों को नकल कराने के लिए डटे रहते हैं। बुधवार को कई केंद्रों पर नकल देने वाले लोग सक्रिय दिखाई दिए। परीक्षा केन्द्रों के बाहर भीड़ लगने लगी है। सूत्रों की मानें तो जिले में पेपर साल्व किए जाने का कार्य भी होने लगा है। कुछ कालेज नकल कराने के लिए पहले से ही जाने जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें सेंटर बना दिया जाता है। कई केंद्र तो ऐसे बने हैं जहां पर केंद्र के चारों तरफ चहारदीवारी तक नहीं है। इंटरमीडिएट के कठिन विषयों की परीक्षा अभी होनी है। उसमें प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। फिलहाल अभी तक परीक्षा में कुल आठ परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए हैं।

Related

news 8029646876191503070

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item