फौजदारी के लघु वादों के निस्तारण के लिए बेहतर स्कीम है "सरल पेटी अफेन्स फाइन डिपाजिट"
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_360.html?m=0
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव राहुल
आनन्द ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सरल पेटी
अफेन्स फाइन डिपाजिट स्कीम का जन सामान्य में प्रचार प्रसार कराए जाने हेतु
निर्देशित किया गया है प्राधिकरण द्वारा अवगत कराना है कि यह स्कीम वादों
के फौजदारी के लघु वादों का निस्तारण कराए जाने का बेहतर कदम है इस स्कीम
के अन्तर्गत ट्रैफिक चालान, पुलिस चालान, जुआ एक्ट, क्षेत्र पंचायत, जिला
पंचायत अधिनियम जैसे वादों का निस्तारण कराया जा सकता है इस स्कीम के
अन्तर्गत न्यायालय द्वारा विशेष नोटिस तीन प्रतियों में निर्गत की जाती है,
जिस पर जुर्माना निर्धारित रहता है यदि वह मुकदमा नहीं लड़ना चाहता है तो
सूचित व्यक्ति उस जुर्माने की धनराशि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चालान
द्वारा जमा करके अपने उक्त वाद का निस्तारण करा सकता है इससे वादकारी का
न्यायालय आने जाने एवं समय की बचत होगी।

