जिला अस्पताल में चल रहा है गजब का खेल, एचआईवी जांच कीट बेचा जा रहा बाजारो में

जौनपुर। जिला अस्पताल में इन दिनों एचआईबी जांच की नाम पर प्रतिमाह लाखो रूपये का खेल चल रहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार यहां एचआई संक्रमित मरीजो की जांच हर माह होती ही है। इसके अलावा यहां मेडिकल रिर्पोट बनवाने के लिए आने वाले लोगो का वेगैर जांच किये ही एचआईवी निगेटिव की रिर्पोट थमा दिया जाता है। कागजो में इनका जांच कीट से करना दिखाकर उसे बाहर बेच दिया जा रहा है। सूत्रो की अनुसार एक कीट की कीमत साढ़े चार सौ रूपये है। यहां पर प्रतिदिन दस से पन्द्रह मरीज मेडिकल रिर्पोट बनवाने के लिए आते है। इस प्रकार से प्रतिदिन पांच हजार रूपये से अधिक कीट का गोलमाल हो रहा है।
अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय जौनपुर में एचआईवी जांच और इलाज के लिए एक अलग सेन्टर खोला गया है। यहां पर एड्स पीड़ित मरीजो की जांच और इलाज किया जाता है। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में भर्ती, उच्चकोटि के शिक्षण संस्थानो में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राएं, तीर्थ यात्राओ पर जाने वाले दर्शनार्थियो  और विदेश जाने के लोगो के लिए मेडिकल सार्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है। इन लोगो का भी एचआईवी जांच किया जाता है। ऐसे लोगो की जांच तो कागजो पर करके एचआईवी निगेटिव की रिर्पोट थमा दिया जाता है। इन अभ्यार्थियों के बचे कीट को बाजार में बेचा जा रहा है। इस गोरख धंधे की जानकारी एक सूत्रो से मिला है। सूत्र ने यह भी जानकारी दिया है कि इस विभाग के एक लैब टेक्निशियन की डिग्री भी फर्जी है। वह अस्पताल प्रशासन के मिली भगत से संविदा पर नौकरी कर रहा है।

Related

health 9058691722775575523

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item