चोरी का मुकदमा दर्ज, मगर पुलिस पकड़ से दूर हैं चोर

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में स्थित सुरेश सेठ के आभूषण की दुकान में बीते 22 फरवरी को हुई चोरी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया। चर्चा है कि 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल माल बरामदगी की कोई बात सामने नहीं आ रही है। मालूम हो कि सुरेश सेठ की उक्त गांव में आभूषण की दुकान है जहां बीते 22 फरवरी को चोरों ने तिजोरी में रखे 2 किलो चांदी, 25 ग्राम सोने के आभूषण सहित कुछ नगदी पार कर दिया था। चोरी की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को अवगत कराया। साथ ही 3 दिन बाद एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जिससे हुई पूछताछ में उसने 5 अन्य नाम बताया। इस पर पुलिस ने 3 को पकड़ लिया है जबकि शेष अब भी फरार हैं। थाने में आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मुकदमा दर्ज है जिस पर अन्य की तलाश जा रही है। वहीं दूसरी ओर अभी तक चोरी का पर्दाफाश न होने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related

news 4625943195725850375

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item