लाभार्थियों के लिए लगेगा कैम्प

जौनपुर । जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने अवगत कराया है कि पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही लाभार्थियों का अपना आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर, एवं पासपोर्ट साइज फोटो बैंक पासबुक छायाप्रति के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करायें साथ ही जिस खाते में पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उस बैंक शाखा में जाकर अपना आधार खाते में लिंक करायें। लाभार्थियों के सुविधा के लिये पूर्व से आयोजित होने वाले 23 फरवरी  को मुॅगराबादशाहपुर ब्लाक सभागार में, 6 मार्च 18 को केराकत ब्लाक सभागार में, 7 मार्च 2018 को बक्शा, 9 मार्च को डोभी, 13 मार्च जलालपुर ब्लाक सभागार, 14 मार्च मुफ्तीगंज, 15 मार्च मछलीशहर, 16 मार्च 18 को शाहगंज नगर पालिका परिषद हाल, 17 मार्च को जौनपुर नगर पालिका परिषद हाल एवं 20 मार्च 2018 को जफराबाद नगर क्षेत्र का नगर पंचायत परिषद हाल में आयोजित होने वाले कैम्प में भी नये पेंशन के लाभार्थियों का जिसमें पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, उम्र का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र 2 लाख के अन्दर, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर, फोटो राष्ट्रीकृत बैंक का खाता संख्या व बैंक पासबुक होगा उनका फार्म आॅनलाइन किया जायेगा साथ ही जो लोग पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे है उनका आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर एवं पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित वेबसाइट पर लिंक किया जायेगा साथ ही जिनकी पेंशन पूर्व में प्राप्त हो रही थी और किसी कारणवश वित्तीय वर्ष-2017-18 में तृतीय किश्त नहीं प्राप्त हुई है वो लाभार्थी भी निर्धारित कैम्प में आकर अपनी समस्या का समाधान करायें।

Related

news 1289662584188706720

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item