कागजों पर सख्ती, बेखौफ नकल माफिया
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_892.html?m=0
जौनपुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने की जितनी तैयारी प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अफसरों ने की थी, उससे ज्यादा तैयारी पहले से ही नकल माफिया करके बैठे थे। लगातार जहां नकल में संलिप्त परीक्षाद्दथयों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं विभिन्न केन्द्रों पर क्वेश्चन बैंक और सॉल्वर के पकड़े जाने के बाद तंत्र की पोल खुल गई है। दर्जनों केन्द्रों पर गुपचुप तरीके से नकल करायी जा रही है और नकल विहीन परीक्षा होने का हौव्वा खड़ा किया जा रहा है। ज्ञात हो कि छह फरवरी से 98 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नकल पर अंकुश के लिए खुद वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए सख्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए थे। नकल पर अंकुश लगाने के लिए जो प्लानिंग की गई, वह कागजों में तो बहुत मजबूत दिखाई दी, लेकिन परीक्षाओं के शुरू होते ही नकल रोकने के सारे दावे फेल हो गए। ज्ञात हो कि जिले के 241 परीक्षा केन्द्रों पर हाई स्कूल व इण्टर मीडिएट के कुल दो लाख चार हजार 418 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की सुचिता बनायें रखने व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। गत 6 फरवरी को परीक्षा के पहले दिन परीक्षा का जायजा लेने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जौनपुर पुलिस लाइन पहुंच गये, जहां से वे मछली शहर व मड़ियाहूं क्षेत्र के आठ परीक्षा केन्द्रेां का निरीक्षण किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है लेकिन अनेक केन्द्रों पर सरकार की मंशा के विपरीत परीक्षार्थियों को सुविधायें उपलब्ध कराकर कमाई की जा रही है लोगों का कहना है कि सरकार डाल डाल तो शिक्षा माफिया पात पात की कहावत चरितार्थ कर रहे हैं और नकल विहीन परीक्षा के दावे को खोखला साबित कर रहे है। दर्जनों की संख्या में परीक्षा कक्षों में सीसी टीवी कैमरा नहीे लगा है। नकल खेल धड़ल्लो से चल रहा है। शुरूआती दो दिन व्यवस्था की निगरानी में अधिकारियों ने भी दिलचस्पी लिया लेकिन बाद में सुस्ती दिखाई देने लगी जहां पहुंचे वहां कोटा पूर्ति कर वापस लौट गये। इससे नकल माफियाओं के हौसले बुलन्द है और वे अपनी मनमानी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है।

