सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 11 से 16 मार्च तक
https://www.shirazehind.com/2018/03/11-16.html?m=0
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओ.पी. सिंह ने बताया
कि सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 11 से 16 मार्च तक चलाया जायेगा।
पूर्व की भंाति जिला चिकित्सालय परिसर में पोलियों बूथ की स्थापना की गयी
है जिसका उद्घाटन 11 मार्च 2018 को प्रातः 9 बजे जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा
बंगारी के कर-कमलों द्वारा 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियों वैक्सीन की
अतिरिक्त खुराक पिलाकर किया जायेगा।

