शहरी बेघरों का सर्वे का कार्य हुआ शुरू

 जौनपुर।  दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पालिका परिषद जौनपुर में शहरी बेघरों का सर्वेक्षण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डूडा एम0पी0 सिंह ने बताया कि उक्त सर्वे कार्य दिनांक 09, 10 एवं 13, 14 मार्च 2018 को कुल चार दिनों तक चलेगा। सूबे में शहरी बेघरों के सर्वे कार्य के लिए शासन स्तर से लखनऊ की एजेन्सी गिरि इंस्टीट्यूट आफ डेवलपमेंट स्टडीज का चयन किया गया है। शहरी बेघरों के सर्वे कार्य हेतु एजेंसी की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को जौनपुर पहुॅची। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य विक्रम वीर, अतुल मौर्य, धर्मराज मौर्य एवं अमीन अलवी अलग-अलग क्षेत्रों में रात्रि में 9 बजे से 3 बजे के मध्य तथा दिन में 10 बजे से 4 बजे तक रेलवे स्टेशनों, बस अड़डों, लेबर चौराहों आदि स्थानों पर ऐसे लोगों का चिन्हीकरण करेंगे, जिनके पास रहने के लिए आशियाना नहीं है। सर्वे कार्य के पश्चात चिन्हित शहरी बेघरों के लिए आश्रय गृह (सेल्टर होम) अथवा अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास करेगी।

Related

news 2765850610065176707

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item