लोक अदालत 14 अप्रैल को

जौनपुर । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरूण ने बताया कि  14 अपै्रल  को 10 बजे से दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में  बैंक वसूली वाद, श्रम वाद, विद्युत एवं जलकर वाद व अन्य वाद तथा लम्बित शमनीय, लघु अपराधिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, वैवाहिक वाद, भूमि अध्याप्ति वादों, सेवानिवृत्तिक परिलाभों से संबंधित मामले, राजस्व वाद तथा सिविल वाद एवं अन्य प्रकार के सुलह समझौता योग्य वादों का निस्तारण लोक अदालत में करा सकते है।  उन्होंने वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया है कि दिनांक 14 अप्रैल 2018 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने लम्बित वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें। 

Related

featured 3330703403207326952

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item