भारतीय नव वर्ष पर संघ का पथ संचलन 18 को
https://www.shirazehind.com/2018/03/18.html?m=0
जौनपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर द्वारा भारतीय नव वर्ष पर 18 मार्च
दिन रविवार को दोपहर 3 बजे से पथ संचलन का आयोजन किया जायेगा। पथ संचलन का
यह आयोजन नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान से होगा जो नगर भ्रमण रते
हुये भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित राज कालेज के मैदान पर पहुंचकर
समाप्त हो जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला प्रचार/प्रसार प्रमुख
अजय पाठक ने बताया कि उक्त आयोजन में सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणेवश में
रहेंगे।

